मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो ज
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएं

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत एडवोकेट प्रेस रिपोर्टर मनावर। जिला धार।। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत गुरुवार को मनावर में विकास खंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…

*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएं
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत एडवोकेट प्रेस रिपोर्टर

मनावर। जिला धार।। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत गुरुवार को मनावर में विकास खंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन एवं हितग्राही पहुंचे। अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण की कार्रवाई की। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सहभागिता कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*20 यूनिट रक्तदान कर दिया जनसेवा का संदेश*
शिविर के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 20 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की।

*कलेक्टर ने एचडीपीएस कपास फसल का किया निरीक्षण*
अभियान के तहत कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने मनावर तहसील के ग्राम जगन्नाथपुरा में कृषक दिनेश पिता नाथाजी के खेत पहुंचकर सघन घनत्व रोपण प्रणाली (एचडीपीएस) से लगाई गई कपास की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल की स्थिति, पौधों की वृद्धि, फूल एवं बोंड की स्थिति तथा एचडीपीएस पद्धति से किसानों को होने वाले संभावित लाभों की जानकारी ली।

कृषक दिनेश को कृषि विभाग द्वारा सघन कपास मिशन के अंतर्गत Bio Seed 6001 किस्म का बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया था। कृषक ने एक हेक्टेयर क्षेत्र में 7.5 किलोग्राम यानी 15 पैकेट बीज का उपयोग कर 28 जून 2026 को एचडीपीएस पद्धति से कपास की बोवनी की थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फसल की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।