A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय पीएम श्री चन्द्र विजय महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित

 गणेश पाण्डे ,डिण्डौरी, 31 अगस्त 2026

डिंडोरी। शासकीय पीएम श्री चंद्रविजय महाविद्यालय में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम कलेक्टर श्री मती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन पर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे एवं जिला नोडल अधिकारी (आरकेएसके) व डीएचओ -2 डॉ. जयश्रीं मरावी के मार्गदर्शन एवं ओमप्रकाश उरैती जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्क्रीनिंग जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

 स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन महाविद्याल प्राचार्य डॉ. संतोष धुर्वे एवं डॉ.पार्वती कुशराम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अमीर खान  के द्वारा किया गया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ ईश्वर चंद्र परणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परोपकार करने से हमें आंतरिक खुशी की प्राप्ति होती है दूसरों कि सेवा करना ही ईश्वर उपासना है।

कार्यशाला एनिमिया एवं सिकल सेल के बारे में क्षत्रविजय सिंह ने एनीमिया स्क्रीनिंग एवं सिकल सेल के लक्षण एवं समस्याएं के बारे में सभी को अवगत कराया गया तथा उन्होंने बताया कि यह एक वंशानुगत बीमारी है इसको रोकने के लिए जिस तरह हम शादी के समय कुंडली मिलते है उसी तरह सिकल सेल की रिपोर्ट भी शादी से पूर्व मिलना चाहिए तथा फिजिकल एक्टिविटी योग व्यायाम के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। उन्होंने सिकल सेल के उपचार के बारे में सभी विद्यार्थियों को बताया।

Related Articles

उक्त कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग एच बी टेस्ट, सिकल सेल स्क्रीनिंग, बी पी एवं शुगर की जांच, बी एम आई, हाइट वेट सामान्य जांच किया गया।

इसके साथ ही डॉ धर्मवीर मार्को दंत चिकित्सक जिला चिकित्सालय डिंडोरी के द्वारा ओरल हैल्थ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई वहां उपस्थित विद्यार्थियों का ओरल हैल्थ चेकअप किया गया इसके पश्चात डॉ मिनी मोर्बी एवं उनकी टीम द्वारा आँखो के बारे में विद्यार्थियों की जानकारी दिया गया एवं आई चेकअप किया गया तथा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में डॉ ए के वर्मा जिला चिकित्सालय डिंडोरी के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ओर मेंटल हेल्थ से संबंधित सभी विषयो पर चर्चा कर मनकक्ष व टोल फ्री नंबर के बारे में बताया।

वही, महाविद्यालय के उमंग हेल्थ एंड वेलनेस नोडल अधिकारी डॉ. अमीर खान ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए। क्योंकि, पूरे जीवन काल में व्यक्ति कभी न कभी बीमार होता है, कही न कही हम सबको स्वास्थ्य सेवाओ की आवश्यकता होती है। इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी इस कार्यशाला की महत्वता को समझिए और कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी अपना योगदान दे। 

जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती ने उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम की गतिविधियों से  छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह राज्य सत्र से चिन्हांकित शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय में आयोजित किया जाता है। शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय में आयोजित  परामर्शदाता गौरी शंकर बर्मन ने उमंग स्वास्थ्य क्लीनिक के अंतर्गत प्रदाय किए जाने वाले 14 प्रकार की सेवाएं के बारे में  विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। 

उन्होंने छात्र-छात्राओं को मनहित एप्प की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा उमंग हेल्प लाइन नंबर 14425 एवं जस्ट आस्क चैट बोट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। 

उक्त कार्यशाला में प्रोफेसर डॉ प्रतिमा संत, प्रोफेसर डॉ राशी गौतम, प्रोफेसर डॉ ए के बेलिया, प्रोफेसर डॉ अभिलाषा बरकडे महाविद्यालय स्वास्थ्य विभाग से आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषिकेश सिंह, डॉ हर्षवर्धन सिंह, एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जानकी चंद्रा, दुर्गेश नंदनी, आरती सिन्दराम गणेश वनवासी लैब टेक्नीशियन, नितिन आयुष्मान समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर आशीष बर्मन, सूर्या शर्मा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button