A2Z सभी खबर सभी जिले की

सावधान अगर घोषी में रहना है तो देना होगा लेवी

सावधान अगर घोषी में रहना है तो देना होगा लेवी

पत्रकार से लेवी की मांग, मारपीट, जान मारने की धमकी

जहानाबाद। अगर आप जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना घर बनाना चाहते हैं तो सावधान हो जाए, यहां सिर्फ अपराधियों का गुंडाराज है। जहां घोषी थाना से महज कुछ दूरी पर इस्लामपुर रोड में अपना घर निर्माण कार्य कर रहे पत्रकार के घर अचानक आकर हथियारबंद असामाजिक तत्व के व्यक्ति गाली देते हुए मारपीट करने लगा और कहा कि 8 लाख रुपए लेवी दो तब घर बनाने देंगे नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद घर के पिलर के लोहे के छड़ को काट दिया। पुरे परिवार को गाली देते हुए जान मारने की धमकी दिया। जिससे पत्रकार का परिवार दहशत में है। वहीं 112 पर शिकायत करने पर पुलिसकर्मी द्वारा अपेक्षित सहयोग करने के बजाए शिकायत कर्ता को ही खरी खोटी सुनते हुए 112 पर शिकायत नहीं करने की हिदायत दी गई। तत्पश्चात मामले की शिकायत घोषी थाना में किया गया। कई दिनों तक थाना द्वारा कारवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत वरीय अधिकारी के समक्ष करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है।

Related Articles
Show More
Back to top button