नई दिल्ली

दिल्ली एक युवक की चाकू मारकर हत्या

 

*दिल्ली बड़ी खबर*

कल्याणपुरी के 11 ब्लॉक में चाकू मारकर युवक की हत्या
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के 11 ब्लॉक में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान जय सिंह उर्फ गंजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे के कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Related Articles

घायल अवस्था में उन्हें LBS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूरज गुप्ता

Show More
Back to top button