मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान के प्रति छात्राओं को जागरूक करते निगम अधिकारी।

कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान के प्रति छात्राओं को जागरूक करते निगम अधिकारी।
WhatsApp Facebook

 

फोटो कैप्शन – पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या सीसे स्कूल में प्रस्तुति देती छात्राएं।

हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के तराने
देशभक्ति के रंग में रंगा स्कूल, छात्राओं ने दी तिरंगे को सलामी
हर घर तिरंगा अभियान में छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश
यमुनानगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरानी सब्जी मंडी में देशभक्ति से ओतप्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व निगम की टीम ने छात्राओं को तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने व देशभक्ति की भावना के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों, निगम अधिकारियों एवं अन्य विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश भर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार एवं निगम की टीम ने छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसके महत्व को समझे। उन्होंने छात्राओं को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करें। साथ ही तिरंगे को निर्धारित नियमों एवं गरिमा के साथ फहराने और उसके सम्मान का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशहित में कार्य करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।