A2Z सभी खबर सभी जिले की

निजी स्कूलों के अस्तित्व पर संकट: बानसूर के निजी स्कूल संघ ने किया 13 जुलाई को ज्ञापन देने का ऐलान

बानसूर, कोटपूतली-बहरोड़ | राजस्थान सरकार की नीतियों से नाराज बानसूर के निजी स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। निजी स्कूल संघ बानसूर के बैनर तले सभी निजी स्कूल संचालक 13 जुलाई 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय बानसूर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। संघ का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा निजी स्कूलों का शाला संबलन मोबाइल ऐप के माध्यम से बार-बार निरीक्षण कराया जा रहा है। इससे स्कूल प्रबंधन पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है और शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आर टी ई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों के पुनर्भरण की राशि भी समय पर भुगतान नहीं की जा रही है। भुगतान में हो रही देरी के कारण कई निजी स्कूल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। निजी स्कूल संघ बानसूर के अध्यक्ष ने कहा कि निजी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान नीतियों से उनके अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सभी निजी स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों के भविष्य को बचाने के लिए 13 जुलाई को SDM कार्यालय बानसूर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और इस सामूहिक विरोध में भाग लें। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र ही शाला संबलन ऐप के निरीक्षण को युक्तिसंगत नहीं बनाया और RTE पुनर्भरण की राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित नहीं किया, तो निजी स्कूल संघ प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Show More
Back to top button