मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :6 साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को सिसोलर पुलिस ने दबोचा

हमीरपुर :6 साल से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को सिसोलर पुलिस ने दबोचा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। थाना सिसोलर पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज चोरी के मामले में पिछले करीब छह वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी थी और उसे मफरूर घोषित कर आरोपपत्र प्रेषित किया गया था।पुलिस के अनुसार 29 फरवरी 2020 को थाना सिसोलर में अज्ञात चोरों के खिलाफ घर से ₹5 हजार नकद, सोने की अंगूठी, सोने की बेसर, चांदी की पायल तथा पीतल के बर्तनों की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दो आरोपी प्रकाश में आए थे। इनमें से एक आरोपी रामप्रकाश गुड्डा को पहले ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी गुलबदन सिंह लगातार फरार चल रहा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वर्ष 2021 में न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद भी वह फरार था। शुक्रवार को थाना सिसोलर पुलिस ने ग्राम भैंसमरी से आरोपी गुलबदन सिंह (46 वर्ष) पुत्र झंडू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवमदत्त एवं हेड कांस्टेबल नीरज कुमार यादव शामिल रहे।