A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: ट्रक चालक के ₹20 हजार चोरी करने के आरोप में दरोगा निलंबित, FIR दर्ज

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर में घाटमपुर-हमीरपुर मार्ग पर एक दरोगा पर ट्रक चालक के ₹20 हजार चोरी करने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि ट्रक में लिफ्ट लेकर बैठे दरोगा ने चालक की रोकड़ चुरा ली और मौके से भागने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि यमुना पुल के पास ट्रक चालक ने दरोगा को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और चालक ने दरोगा की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने आरोपी उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, पीड़ित ट्रक चालक से प्राप्त तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। आरोपी उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button