मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गंगाजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करेगा डाक विभाग

गंगाजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करेगा डाक विभाग
WhatsApp Facebook

मंदिरों के पास गंगाजल उपलब्ध होने से समय की होगी बचत

जहानाबाद। सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग जहानाबाद के प्रमुख शिव मंदिरों के पास विशेष शिविर लगाएगा, जहां गंगोत्री से मंगाया गया शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। डाक विभाग जहानाबाद जिले के प्रमुख शिव मंदिरों के समीप विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गंगोत्री से मंगाया गया शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जायेगा। विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रमाणिक गंगाजल सुलभ कराना तथा उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाना है। जिस संबंध में वरीय डाक अधीक्षक ने बताया कि सावन मेले के दौरान करीब एक लाख श्रद्धालुओं तक गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गंगोत्री से विशेष रूप से गंगाजल मंगाया गया है। प्रमुख शिवालयों और अधिक भीड़ वाले मंदिरों के पास अस्थायी बिक्री केंद्र स्थापित किए जायेंगे, जहां श्रद्धालु निर्धारित मूल्य पर सीलबंद गंगाजल खरीद सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सावन के दौरान बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर के निकट गंगाजल उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं का समय बचेगा और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डाक विभाग ने बताया कि शिविरों में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल का भंडारण किया जायेगा। ताकि, किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और सावन मेले के दौरान गंगाजल की उपलब्धता सुचारु बनी रहेगी।