मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
WhatsApp Facebook

मृतक के पिता एवं सौतेली मां के द्वारा जबरन सल्फास खिलाने का आरोप 

जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान इलाके में बुधवार को 20 वर्षीय अंकित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मामा ने अंकित के पिता और सौतेली मां पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। अंकित को उसके पिता और सौतेली मां ने कथित तौर पर जबरन सलफास खिला दिया था। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मामा ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। नगर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

 पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है। घटनास्थल से भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। युवक की मौत को लेकर इलाके में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्षों के बाद ही सामने आएगी।