मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पत्नी को बाहर जाने से मना करना पडा भारीसाले ने अपने साथियो के साथ मचाया गदर, वीडियो वायरल

हमीरपुर :पत्नी को बाहर जाने से मना करना पडा भारीसाले ने अपने साथियो के साथ मचाया गदर, वीडियो वायरल
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के कपाड़िया मुहाल में बीती रात साले की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पत्नी को घर से बाहर जाने पर मना करने से नाराज साले ने 10 अज्ञात साथियों के साथ जीजा के घर में घुसकर मारपीट की। घर में रखी 35 हजार नकदी, सोने-चांदी के जेवर लूट लिए और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। जाते समय पत्नी को भी साथ ले गए और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित श्यामकरन निवासी कपाड़िया मुहाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात उसका साला महेश, निवासी मौदहा अपने 10 अज्ञात साथियों के साथ उसके घर आया। कुंडी खटखटाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भतीजी शालिनी, रागनी और मां भागवती को जमकर मारा-पीटा। मारपीट के बाद घर में रखे 35,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। आरोपियों ने घर का सामान तहस-नहस कर दिया और बाहर खड़ी कार को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लूटपाट के बाद पत्नी कुंती को साथ ले गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में साला महेश और उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।