मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शराब कारोबार में संलिप्त पांच महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार

शराब कारोबार में संलिप्त पांच महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से शराब कारोबार में संलिप्त पांच महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोहरा, सेरथुआ और बागबार बेलदारी बीघा समेत अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शारदा देवी (33 वर्ष), पूजा देवी (40 वर्ष), चंचला देवी (50 वर्ष), अनीता देवी (30 वर्ष) और तेतरी देवी (45 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा एक युवक को भी पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई देशी शराब भी बरामद की।

एक्साइज थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में शराब के अवैध कारोबार, तस्करी और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।