मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
करोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

हमीरपुर :विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जनपद में किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। अभियान के अंतर्गत 5 जून से 21 जून तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शनिवार को विकास खंड सुमेरपुर के ग्राम स्वासा खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वैज्ञानिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती अपनाने, हरी खाद एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा खेतों में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की सलाह दी।कार्यक्रम में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान कम ब्याज दर पर कृषि ऋण प्राप्त कर सकते हैं तथा समय पर ऋण अदायगी करने पर ब्याज में अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलता है।अधिकारियों ने खरीफ फसलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा दलहनी और तिलहनी फसलों के उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। किसानों को बताया गया कि मूंग, उड़द, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज जनपद के बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर भी बीज प्राप्त कर सकते हैं।इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं कृषि यंत्रीकरण संबंधी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, बैंक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।कृषि विभाग के अनुसार अभियान के तहत जनपद के 102 ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।