मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
करोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें – सिंगरौली कलेक्टर

( पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)

Oplus_131072

टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, एनआरसी, आयुष्मान कार्ड एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम की हुई समीक्षा।

सिंगरौली:  कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनआरसी, आयुष्मान कार्ड, टीबी नियंत्रण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला स्वास्थ्य परीक्षण से वंचित न रहे। सभी बीएमओ सेक्टरवार सूची तैयार कर एएनसी पंजीयन से वंचित महिलाओं को चिन्हित करें तथा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के सीएमओ से समन्वय स्थापित कर उनका पंजीयन सुनिश्चित करें।

बैठक में मध्यम एवं गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जांच कर ऐसे प्रकरणों को चिन्हित किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान हो सके। उन्होंने आयरन सुक्रोज सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एएनसी पंजीयन एवं एनीमिया प्रकरणों की ब्लॉक स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी बनाए रखने के निर्देश देते हुए भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रकरण के कारणों का विश्लेषण कर समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि सेवा प्रदाय में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्धारित सत्रों के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 8 से 18 जून के मध्य आयोजित होने वाले विशेष कैच-अप अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उनका पूर्ण टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया।कलेक्टर ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के नियमित संचालन, पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता तथा प्रसव केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।

संक्रामक रोगों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के रोग प्रकोप की सूचना मिलने पर तत्काल नियंत्रणात्मक कार्रवाई की जाए।टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान निर्धारित पोषण आहार एवं फूड पैकेट समय पर उपलब्ध कराए जाएं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि, डीपीएम श्री सुधांशु मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पंकज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नागेन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930