मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेशअनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सवअनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियों का सम्मानसेवा, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शारदा टेकरी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान ,श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेशपुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहतअमझेरा जैन तीर्थ को मिलेगा भव्य स्वरूप, पत्थरों पर शुरू हुई बारीक नक्काशीभाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने किया संबोधितसिंघाना में तहसील पत्रकार संघ मनावर की बैठकनिमाड़-मालवा के रेल सपने को मिली नई रफ्तारचुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच करे कांग्रेस : चंचल पाटीदार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

घेरा डालो एवं डेरा डालो’ कार्यक्रम के तहत धरना

घेरा डालो एवं डेरा डालो’ कार्यक्रम के तहत धरना
WhatsApp Facebook

27 सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना

पदाधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर भी शिक्षकों ने किया नाराजगी व्यक्त

जहानाबाद। जिले में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शिक्षकों का आरोप है कि उनकी कई मांगों पर शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। मोर्चा के सदस्य सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि नियोजित शिक्षकों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में आवासीय भत्ता (HRA) सरकार के निर्देशानुसार 10% और 7.5% की जगह केवल 5% दिया जा रहा है, जबकि इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हो चुकी है।शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि कई शिक्षकों की सर्विस बुक सालों से कार्यालय में जमा है, लेकिन उनका निर्धारण नहीं किया गया है। साथ ही, कई सालों से शिक्षकों के एरियर का भुगतान भी लंबित है। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी उनके रिटायरमेंट का भुगतान नहीं मिला है। शिक्षकों का कहना है कि डीईओ कार्यालय में बिना उचित प्रक्रिया के काम नहीं हो रहा है और शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर ‘घेरा डालो एवं डेरा डालो’ कार्यक्रम के तहत यह धरना दिया जा रहा है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। धरने के दौरान डीईओ कार्यालय से पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की। बड़ी संख्या में शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल हुए।