A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा धार जिला ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार द्वारा जारी सूची जारी कर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे एक जिला महामंत्री, सात जिला उपाध्यक्ष, आठ जिला मंत्री सहित 30 भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। छ: महिला सदस्यों को भी जिला पदाधिकारी बनाया गया। भाजपा धार ग्रामीण जिले की चार विधानसभा जिसने मनावर, गंधवानी, कुक्षी, धरमपुरी विधानसभा से कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। भाजपा (धार) ग्रामीण जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सेप्टा, मोहन पटेल, महेंद्र परिहार, श्रीमती सुरमा सोलंकी, संतोष राठौड़, राकेश मोटसरा, जयपाल टैगोर, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती, जिला मंत्री बृजेश चौहान, श्रीमती उत्तराजी विश्वास, श्रीमती अनीता शर्मा, सदाशिव बरफा, नितेश राठौड, लोकेश मुकाती (vip), श्रीमती सुनैना कर्मा, सुनील पाटीदार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महाजन, सहकोषाध्यक्ष राम पाटीदार, श्रीमती पिंकी वास्केल, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री प्रदीप गादिया, श्रीमती नागिन सोनी, जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जाटपुरिया, सोशल सह मीडिया प्रभारी डॉ.प्रकाश पटेल, मयंक खंडेलवाल, आईटी प्रभारी दुर्गेश वर्मा, आईटी सह प्रभारी श्रीमति माधुरी मेहता (वर्मा), मन की बात प्रभारी रवि परिहार को नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं, स्नेहीजनों ने बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!