A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में अभिभावक सम्मेलन एवं अर्धवार्षिक परीक्षा

भैया बहनों के अनुशासन एवं विषय शिक्षण के लिए अभिभावकों से की गई चर्चा

सरस्वतीउच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आज अभिभावक सम्मेलन एवं अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि सपना जैन अध्यक्ष अशोक अवधिया विशिष्ट अतिथि नरबदिया मरकाम एवं विभाग समन्वयक मनोज पुरी गोस्वामी अभिभावक प्रतिनिधि महेन्द्रधर बडगैया संस्था प्राचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी मंचस्थ रहे । विद्यालय समिति कोषाध्यक्ष सपना जैन ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई । संस्था प्राचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी जी के द्वारा भैया बहनों के अनुशासन एवं विषय शिक्षण के लिए अभिभावकों से चर्चा की गई तत् पश्चात अर्धवार्षिक परीक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । अध्यक्ष महोदय जी ने अभिभावकों से कक्षा दशम एवं द्वादश के भैया बहनों के वार्षिक में अच्छे परीक्षा परिणाम लाने हेतु उपयुक्त सुझाव दिए साथ ही भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की । आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश श्रीवास के द्वारा किया गया उसके बाद अभिभावकों ने भैया बहिन की कॉपी का अवलोकन किया । इसमें 300 अभिभावक उपस्थित रहे । शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!