


ग़ाज़ीपुर =हर साल 14 सितंबर को देश भर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन साल 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। हिंदी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है वही भारत एक ऐसा देश है जो अपनी विविधताओं में एकता के लिए जाना जाता है। यहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं, जिनमें से हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हर साल 14 सितंबर का दिन पूरे देश में हिंदी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस के दिन देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में भाषण, डिबेट, कविता पाठ, निबंध लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में ज़मानियाँ कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विद्यालय द्वारा आयोजित हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय की MD रिशु जालान ने दीप प्रज्वलंकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस तरह से विद्यार्थियों ने नृत्य संस्कृत कार्यक्रम कविता, भाषण, निबंध,सहित कई कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें की सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी सहित अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
