A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

फैजाबाद हारने के बाद भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बनी ये सीट,उपचुनाव के सियासी अखाड़े में दो-दो हाथ करने के लिए मैदान तैयार*

अयोध्या।लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। नतीजों के बाद केंद्र सरकार का गठन भी हो चुका है।अब सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर है,क्योंकि यूपी में अगले कुछ महीने में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। उपचुनाव के लिए अभी से हलचल शुरु हो गई है।जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें फैजाबाद लोकसभा की मिल्कीपुर विधानसभा भी शामिल है।फैजाबाद से लोकसभा चुनाव हारने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बन गयी है।

फैजाबाद की हार का बदला लेने को बेताब भाजपा

मिल्कीपुर विधानसभा से सपा से विधायक रहे अवधेश प्रसाद फैजाबाद से सांसद निर्वाचित हुए हैं,जिससे मिल्कीपुर विधानसभा में अब उपचुनाव होना है। अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।लोकसभा चुनाव में पराजित होने वाली भाजपा में मिल्कीपुर विधानसभा पर एक बार कब्जा करने के मकसद से हलचल शुरू हो गई है।जानकारी के मुताबिक फैजाबाद की हार से उबरने के लिए भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए अपना ट्रंपकार्ड खेलेगी।भाजपा प्रत्याशी का नाम चौंकाने वाला हो सकता है। भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना चाहेगी,जिससे फैजाबाद में मिली हार को बैंलेस किया जा सके।
सपा ने हासिल की है बड़ी जीत*

फैजाबाद लोकसभा से सांसद बने अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के मौजूदा विधायक थे।सपा ने लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद से प्रत्याशी बनाया था। अवधेश प्रसाद ने लगातार दो बार के भाजपा सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बने हैं। अवधेश प्रसाद 54,567 वोट से जीत दर्ज की थी। अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले। फैजाबाद लोकसभा चुनाव में विधानसभावार देखें तो फैजाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर सपा के अवधेश प्रसाद ने बढ़त बनाई।लल्लू सिंह केवल अयोध्या विधानसभा में बढ़त बना सके।
इस बात से परेशान होगी भाजपा
2022 के विधानसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा में से चार विधानसभा सीट दरियाबाद,रुदौली,अयोध्या और बीकापुर में भाजपा को जीत मिली थी।वहीं मिल्कीपुर सुरक्षित सीट से सपा के अवधेश प्रसाद जीते थे। 2022 विधानसभा चुनाव में यहां सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के बाबा गोरखनाथ को 12 हजार 923 वोटों से हराया था।लोकसभा चुनाव में भी मिल्कीपुर विधानसभा से लल्लू सिंह 7733 वोटों से हारे थे। भाजपा के लिए परेशानी वाली बात यह है कि इस बार लोकसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा को छोड़कर फैजाबाद की बाकी तीन विधानसभा सीटों पर सपा ने सेंध लगाया दिया है।पासी समाज से आने वाले अवधेश प्रसाद अब फैजाबाद के सांसद बन गए हैं। अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर विधानसभा छोड़ दी है।उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा में एक बार फिर सपा और भाजपा में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!