A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

सोशल मीडिया पर पर प्रधानमंत्री मोदी का स्टेटस लगाने पर युवक को जान से मारने की मिली धमकी*

*सोशल मीडिया पर पर प्रधानमंत्री मोदी का स्टेटस लगाने पर युवक को जान से मारने की मिली धमकी*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में सोशल मीडिया पर पर प्रधानमंत्री मोदी का स्टेटस लगाने पर जान से मारने की आरोपी से धमकी मिली है। घटना की तहरीर पर मैनपुरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी द्वारा दी गई धमकी की फोन रिकॉर्डिंग भी पीड़ित द्वारा की गई। जिसे पुलिस को हवाले किया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अडूपुर हाल आवास विकास कॉलोनी निवासी शीलू राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसने 6 मई को अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री का स्टेटस अपने फोन पर लगाया था। जिसे देखकर मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला काशी निवासी गोपी पुत्र जयपाल यादव गाली गलौज करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने प्रधानमंत्री और अमित शाह को लेकर भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसकी फोन रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास है। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांव से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!