Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,,अवैध बालू की ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, गंभीर, राँची रेफर

रंका मोड सहिजना मुख्य मार्ग पर ज्योति श्री सिनेमा हाल के पास अवैध बालू की धुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी बेच रहे एक महिला घायल हो गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से रंका मोड सहिजना मुख्य मार्ग पर ज्योति श्री सिनेमा हाल के पास अवैध बालू की धुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सब्जी बेच रहे एक महिला घायल हो गई। घायल महिला गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी रवि कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी 30 वर्ष है। घटना के बाद पास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि प्रत्येक दिन की तरह उक्त घायल महिला अपनी सब्जी की दुकान को लगाई थी। इस बीच अवैध बालू उत्खनन कर ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया। गनीमत रही की महिला को रौंदते हुए ट्रैक्टर ज्योति श्री हॉल के चार दिवारी में टकरा कर बंद हो गई।नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इधर घटना के बाद उक्त घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में घायल महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।चिकित्सकों के अनुसार उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। दबे जुबान से लोगों ने कहा की पुलिस से बचने के लिए अवैध बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टर इतनी रफ्तार में ट्रैक्टर चल रहे हैं। लोगों ने यह भी कहा कि बालू लोड ट्रैक्टर जिस सड़क से गुजर रही है, उस सड़क से नहीं गुजरे नहीं तो ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी होती है कि ब्रेक लगाने के बाद भी किसी के ऊपर चढ़ा कर पर कर देगा। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी शहर थाना क्षेत्र में लगातार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रकों के परिचालन पर रोक नहीं लग रहा है। थाना चौक के पास से ही ओवर लोडिंग ट्रैक्टर, ट्रक धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। इन बालू लदे ट्रैक्टर व ट्रकों को पुलिस-प्रशासन रोक नहीं पा रही है। इसके पीछे कारण चाहे जो भी हो। अब दिन के उजाले में भी कभी कभी ओवरलॉड ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। इससे राजस्व को क्षति होने के साथ नियमों की अनदेखी हो रही है। पुलिस व परिवहन विभाग उदासीन बना है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!