A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकृषिक्राइमदेशबिहारसीवान

मशरूम फार्म हाउस में लगा आग, संपत्ति जलकर राख

मंगलवार की रात की बताई जा रहीं हैं जहां रात्रि में अचानक आग लग गई,

सीवान: जिले के दरौंदा से एक बडी़ खबर सामने आ रही है, जहाँ दरौंदा थाना क्षेत्र के बंगाली भरौली गांव में एक मशरूम के फॉर्म में आग लगने से लाखों की सामान जलकर राख हो गई। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रहीं हैं जहां रात्रि में अचानक आग लग गई, जिसे के कारण फॉर्म में रखा लगभग 10 लाख रुपए का संपत्ति जलकर राख हो गई है।जिसके बाद मशरूम फार्म संचालक बदन राम ने बताया कि उनके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर उनका मशरूम का फॉर्म है। उस फॉर्म में कई महंगी मशीन, मशरूम उगाने वाला सामान सहित कई कीमती चीजें रखी गई थी। मंगलवार की रात घर से सारे सदस्य सो रहे थे। तभी अचानक आग लग गया। ग्रामीणों ने आग की तेज लपटों को देखा तो परिजनों को सूचना दिया। वहीं, आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस संबंध में पीड़ित बदन राम ने बताया कि आग कैसे लगी है, किसी को नहीं पता है। ग्रामीणों को भी आग की तेज लपटों को देखकर आग लगी की सूचना मिली। तब सभी ने मिलकर आग बुझाया। आग बुझाने तक इसमें लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है।वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोग पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, खबर प्रेषण तक किसी भी अधिकारी के पास कोई आवेदन नहीं दिया है, फिलहाल स्थिति समान्य है, और पीड़ित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button