A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सागर के बड़तूमा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को के बड़तूमा में चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गयी और बीजेपी आई, उन्होंने कहा कि विकास के लिए सही नीतियों और विजन का होना आवश्यक है। मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के तौर पर होती थी। आज वही मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार में विकास की नई ऊचाइयों को छू रहा है। संबोधन में उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेती के लिए सिंचाई परियोजना का काम भी बीजेपी सरकार ने कराया मध्य प्रदेश को हाईवे के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही मंत्र है “जिंदगी के साथ लूट और जिंदगी के बाद भी लूट” पीएम मोदी ने कहा कि उनका छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है। कांग्रेस कहती है कि वह विरासत कर लगाएगी, कांग्रेस माता-पिता से मिली विरासत और आपकी मेहनत से जमा की गई आपकी संपत्ति का लगभग आधा हिस्सा छीन लेगी और अपने बच्चों को देना चाहती है।
कांग्रेस ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन : मोदी ने कहा, अतीत में इसने धर्म के आधार पर आरक्षण प्रदान किया था, जिसकी भारत का संविधान अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस ने सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी के साथ रखकर पिछले दरवाजे से कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया है। ऐसा करके उसने ओबीसी समुदाय से आरक्षण का एक बड़ा हिस्सा छीन लिया है। कांग्रेस इस खतरनाक खेल में शामिल हो गई है, जो आपकी (भविष्य की) पीढ़ियों को नष्ट कर देगा, यह ओबीसी का सबसे बड़ा दुश्मन है।
जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, सूर्यप्रकाश मीणा हरिसिंह सप्रे, उमकान्त शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया, पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे अन्नू भैया, डा विनोद पंथी सहित अन्य मंच पर मौजूद रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!