A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कंट्रोल रूम की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये प्रेक्षक

एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण के दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी व्यवस्था देखी

हरदोई।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु हरदोई लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक टी ई श्रीकांत व मिश्रिख लोकसभा के व्यय प्रेक्षक अजॉय कुमार मजूमदार ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ आज निर्वाचन कार्यालय, एमसीएमसी व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने सिंगल विंडो कक्ष के कार्यों को देखा। एमसीएमसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया निगरानी व्यवस्था देखी। कंट्रोम रूम के निरीक्षण में उन्होंने शिकायत निस्तारण व्यवस्था के बारे में जाना। शिकायत निस्तारण की व्यवस्था से प्रेक्षक संतुष्ट नजर आये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!