A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडराजनीति

India,देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी: बाबूलाल मरांडी

देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है।   भावनाथपुर विधानसभा में सफलता पूर्वक प  के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भावनाथपुर से

विधानसभा में सफलता पूर्वक प  के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा।

उन्होंने कहा कि आज विदेशी ताकतों को भारत का आत्मनिर्भर होना व विकसित होना रास नहीं आ रहा है। ऐसी ताकतें नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए देश में दलालों को छोड़ रखा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 के बाद देश को सुरक्षित बनाने का काम किया है। पहले की सरकार में देश में जगह-जगह बम विस्फोट होता था। देशवासी भय के साये में रहते थे।

मगर पिछले दस वर्षो में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में परिस्थिति में काफी बदलाव हुआ है। देश में आतंक फैलाने वालों को केंद्र की मोदी सरकार ने घर में घूस कर सबक सिखाने का काम किया है। आज देशवासी अमन व चैन से रह रहे हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।उन्होंने राज्य सरकर पर हमला बोलते हुए कहा कि जेएमएम, कांग्रेस व राजद के लोगों ने जनता के लिए सत्ता में नहीं आए बल्कि राज्य में लूट खसोट कर अपनी तिजोरी भरने के लिए हैं। सभी क्षेत्रोंं में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्हांेने कहा कि बालू, कोयला, पत्थर की चोरी के साथ-साथ राज्य की जमीन की भी चोरी की जा रही है। जिसका नतीजा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं।

वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोेरेन राज्य मंे घूम-घूम कर यह करतीं फिर रहीं हैं कि हेमंत सोेरेन को जेल में क्यों डाला है। कल्पना सोरेन को ईडी द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत 191 पेज का चार्जसीट किसी से पढ़वाना चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा कि हेमंत सोरेन ने क्या किया है।

सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विष्णुयादल राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर देशवासियों को भरोसा है। नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से ऐतिहासिक व साहसिक कार्य करने का काम किया है। वर्ष 2024 का चुनाव के 100 दिनों के अंदर किए जाने वाले कार्योंं का केंद्र सरकार ने रोड मैप तैयार कर रखा है। सिर्फ चुनाव संपन्न होने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को उन्नति व गौरख के शिखर पर पहुंचाना है और आनेवाली भविष्य को संवारना है तो नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा।

 

उन्होंने अपनी ओर से भी पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता का ख्याल रखने व उनकी विश्वास पर तीसरी बार खरा उतरने का भरोसा दिलाया है। साथ ही उन्हांेने कहा कि झारखंड में सरकार में बैठे लोग व अधिकारी व पदाधिकारी सभी भ्रष्टाचार में संिलप्त हैं।

बालू की चोरी कराई जा रही है। यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे तभी राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जनता की सूनी जाएगी। भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष व भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व देश को सुरक्षित हाथों मेंं रखने का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना होगा। पार्टी के 400 पार का लक्ष्य को हरहाल में पूरा करना होगा।पलामू में भी सांसद विष्णुदयाल राम ने कईं बड़ी-बड़ी योजनाओ को धरातल पर उतारने का काम किया है। जिसे जनता देख रही है। मगर राज्य सरकार ने केंद्र की योजना में धांधली मचा रखा है।

जिसे जनता को समझने व समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता सह पलामू लोकसभा के सह प्रभारी अलखनाथ पांडेय, गढ़वा विस के प्रभारी दुर्गा जौहरी, विनय चौबे, भगत सिंह, मुकेश निरंजन सिन्हा आदि ने संबोधित किया है। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, मनोज सिंह, शारदा महेश प्रताप देव, पूर्व सांसद घुरन राम, कंचन जायसवाल, सुरज गुप्ता, मीना गुप्ता, अंजलि गुप्ता, पार्वती सिंह, गिरिंद्र नाथ पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!