सैनी महासभा समिति के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी महासभा समिति के अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ठेकेदार ने की। इस दौरान समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका मंडल बानसूर के अध्यक्ष गिरिराज सैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की अलख जगाई। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके विचार ही समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
इस मौके पर पत्रकार सुरेश सैनी, कुलदीप सैनी, सुभाष गुरुजी, ताराचंद सैनी, रामचंद्र सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा और एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
