तेज रफ्तार टेलर के धक्के से रजौली के हरदिया गांव निवासी टोटो चालक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत
नवादा ब्यूरो हेड:-मनोज कुमार
रजौली झारखंड व बिहार सीमा क्षेत्र के नौमा माइल (बंदरचुआ)के समीप हरदिया गांव निवासी उमेश साव के पुत्र मिथुन साव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोडरमा घाटी के बंदरचुआ के समीप हुई।जहां ट्रेलर के धक्के से टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जिसमे टोटो चालक मिथुन साव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन साव निजी कार्य से कोडरमा गया था वापस लौटने के दौरान बंदरचुआ घाटी के पास लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या NL-01L 6863 ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।इस दुर्घटना में मिथुन साव की मौत हो गए और घटनास्थल पर ही हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा के डीएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उक्त युवक की असामयिक मौत से हरदिया गांव में शोक की लहर है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस दुखद घटना से मर्माहत हैं।
