मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतसंविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरणYe lijiye Hindi me ready wala version: — *मेंढर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एसओ महमूद खान मनहास ने अभिभावकों और वाहन मालिकों को दी चेतावनी* *ई-रिक्शाराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया* पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम, पुंछ में संविधान दिवस बड़े उत्कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद की उप प्रमुख बनीं कांग्रेस की रमा गुर्जर, भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों से हराया*आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतसंविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरणYe lijiye Hindi me ready wala version: — *मेंढर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एसओ महमूद खान मनहास ने अभिभावकों और वाहन मालिकों को दी चेतावनी* *ई-रिक्शाराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया* पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम, पुंछ में संविधान दिवस बड़े उत्कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद की उप प्रमुख बनीं कांग्रेस की रमा गुर्जर, भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों से हराया*आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरण

भाजपा जिला कार्यालय मनावर में हुआ आयोजन, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन..... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी…

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरण
WhatsApp Facebook

भाजपा जिला कार्यालय मनावर में हुआ आयोजन, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी जिला धार (ग्रामीण) द्वारा संविधान गौरव दिवस के पावन अवसर पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर एवं भारतीय संविधान के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ग्रामीण धार जिला कार्यालय, मनावर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राज बरफा, भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती एवं जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राज बरफा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। संविधान की गरिमा बनाए रखना और उसके आदर्शों का पालन करना हम सभी का दायित्व है।

भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी देश के नागरिकों को सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। संविधान का सम्मान करना तथा उसमें निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संविधान की महत्ता और बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान को याद किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथि एवं भाजपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पहुंचे, जहां डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, सुरमा सोलंकी, जिला मंत्री लोकेश मुकाती, पिंकी वास्केल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लालसिंह बर्मन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।