मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Bareillyउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

मुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांग

मुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा ज्ञापन, वैकल्पिक मार्ग से 10 किमी से अधिक दूरी बचने का दावा आंवला (बरेली)…

WhatsApp Facebook

मुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा ज्ञापन, वैकल्पिक मार्ग से 10 किमी से अधिक दूरी बचने का दावा
आंवला (बरेली)। मुरादाबाद से बरेली के बीच प्रस्तावित नए रेल मार्ग को रामपुर के बजाय शाहाबाद और सिरौली होकर निकालने की मांग तेज हो गई है।

इस संबंध में समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट तरुण चहल के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजकर वैकल्पिक मार्ग का तकनीकी और आर्थिक सर्वेक्षण कराने की मांग की है। ज्ञापन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह के माध्यम से भेजा गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुरादाबाद से रामपुर होकर बरेली तक प्रस्तावित रेल मार्ग की दूरी करीब 105 किलोमीटर से अधिक हो सकती है, जबकि मुरादाबाद-शाहाबाद-सिरौली-बरेली वैकल्पिक मार्ग की अनुमानित दूरी करीब 95 किलोमीटर बताई गई है। इस तरह वैकल्पिक मार्ग से 10 किलोमीटर से अधिक दूरी कम हो सकती है।

इससे रेल लाइन निर्माण, भूमि अधिग्रहण और रखरखाव पर होने वाले सरकारी खर्च में भी बचत की संभावना जताई गई है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण को लेकर भी तर्क दिए हैं।

उनका कहना है कि रामपुर वाले मार्ग पर करीब चार प्रमुख पुलों की आवश्यकता पड़ सकती है, जबकि शाहाबाद-सिरौली मार्ग पर एक प्रमुख नदी पर पुल निर्माण से काम चलने की संभावना है। इसके अलावा रामगंगा नदी पर स्थित जर्जर पुल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए रेल पुल की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता की जांच कराने की मांग भी की गई है।

तरुण चहल ने कहा कि शाहाबाद और सिरौली सहित आसपास के दर्जनों गांव आज भी बेहतर रेल संपर्क से वंचित हैं। यदि रेल मार्ग इस क्षेत्र से होकर गुजरता है तो किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

कृषि उपज को बड़ी मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा और स्थानीय व्यापार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचने और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी।

ज्ञापन में रेल मंत्री से दोनों संभावित मार्गों का तुलनात्मक सर्वेक्षण कराने, आसपास के गांवों की आबादी और यात्री आवश्यकताओं का आकलन करने तथा सर्वेक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित सात प्रमुख मांगें रखी गई हैं। साथ ही अंतिम निर्णय से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सुझाव लेने की अपील की गई है।

तरुण चहल ने कहा कि यह मांग किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाई गई है। यदि तकनीकी और आर्थिक दृष्टि से शाहाबाद-सिरौली मार्ग बेहतर साबित होता है तो इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रशासक अतुल गुप्ता, ज्ञानचंद, सलीम खान, नन्हे, जगपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जान मोहम्मद खान, यशपाल सिंह, विपिन सागर, अजय राजपूत, करण सिंह, अंकित ठाकुर सहित विभिन्न गांवों के प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।