आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा
डिजायर कार से परिवहन की जा रही 343.2 लीटर अवैध शराब जप्त।
अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार सहित कुल ₹7,50,440 की सामग्री जप्त।
एक आरोपी गिरफ्तार।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर समर वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में 23 नवम्बर 2026 को थाना प्रभारी कठ्ठीवाड़ा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़ी सर्दी-कुहाँ रोड की ओर से एक सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक MP 09 ZP 1929 में अवैध रूप से शराब भरकर परिवहन की जा रही है। सूचना पर थाना कठ्ठीवाड़ा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम कुहाँ में घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही 25 पेटी बीयर, कुल 300 लीटर तथा 240 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कुल 43.200 लीटर, इस प्रकार कुल 343.2 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,440/- पाई गई। शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस एवं परमिट प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालक अंकित उर्फ रिकु पिता रमेशचन्द्र राठौड़, उम्र 39 वर्ष, निवासी नयापुरा कठ्ठीवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 30 पेटी शराब (25 पेटी बीयर एवं 5 पेटी देशी प्लेन शराब), जिसकी कीमत ₹1,00,440/- तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार क्रमांक MP 09 ZP 1929, जिसकी कीमत ₹6,50,000/- है, इस प्रकार कुल ₹7,50,440/- की सामग्री जप्त की गई। उक्त मामले में थाना कठ्ठीवाड़ा पर अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 34(1), 34(2), 46 आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
