हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का स्थानीय स्तर पर स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और एक ही समस्या की तीन बार से अधिक शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर वास्तविक रूप से किया जाए।
