मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशहमीरपुर :समाजवाद एवं लोकतंत्र के सच्चे हिमायती थे नेताजी-हसनुद्दीन,सपा संस्थापक की धूमधाम से मनी जयंतीहमीरपुर :तीन साल भी नहीं चल सकी 77लाख की सडकहमीरपुर :निजामी सुपर किंग्स और मौदहा सुपर ज्वाइंट ने नाक आउट मैंच जीतकर सेमीफइनल में बनाई जगहहमीरपुर :लोहियावादी विचारक और समाजवादी नेता,नेता जी की जयंती मनाईचुनार में अज्ञात ट्रक में तार फंसने से टूटा बांस का खंभा, खिंचाव से स्मार्ट मीटर दीवार से उखड़कर गिरालोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –– मड़ई जाने के नाम पर घर से निकला युवक, चार दिन बाद कुएं में मिला शवबेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशहमीरपुर :समाजवाद एवं लोकतंत्र के सच्चे हिमायती थे नेताजी-हसनुद्दीन,सपा संस्थापक की धूमधाम से मनी जयंतीहमीरपुर :तीन साल भी नहीं चल सकी 77लाख की सडकहमीरपुर :निजामी सुपर किंग्स और मौदहा सुपर ज्वाइंट ने नाक आउट मैंच जीतकर सेमीफइनल में बनाई जगहहमीरपुर :लोहियावादी विचारक और समाजवादी नेता,नेता जी की जयंती मनाईचुनार में अज्ञात ट्रक में तार फंसने से टूटा बांस का खंभा, खिंचाव से स्मार्ट मीटर दीवार से उखड़कर गिरालोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –– मड़ई जाने के नाम पर घर से निकला युवक, चार दिन बाद कुएं में मिला शव
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांग

बानसूर। बाढ़ मिलकपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद रविवार को पूर्व मंत्री शकुंतला रावत पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया…

बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांग
WhatsApp Facebook

बानसूर। बाढ़ मिलकपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद रविवार को पूर्व मंत्री शकुंतला रावत पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे में जान गंवाने वाली मूर्ति देवी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने दिवंगत मूर्ति देवी (70) की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बाढ़ मिलकपुर में हुई यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस असमय हादसे से मन व्यथित है और पीड़ित परिवारों के दुख में वह सहभागी हैं।

रावत ने प्रशासन से मांग की कि हादसे में घायल सभी लोगों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से जयपुर में उपचाररत गंभीर घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने की भी मांग की।

गौरतलब है कि शनिवार को बाढ़ मिलकपुर गांव में शोकसभा के दौरान टेंट में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई थी। हादसे में 24 लोग झुलस गए थे। इनमें से 70 वर्षीय मूर्ति देवी की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर घायल जयपुर में उपचाराधीन हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।