आलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने म.प्र. पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा 80(ब)(1) के तहत जारी किए आदेश।
दीपक शर्मा जिला ब्यूरोचिफ आलीराजपुर
आलीराजपुर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों—लूट, चोरी, नकबजनी तथा माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंट में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आलीराजपुर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री समर वर्मा ने मध्य प्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(ब)(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार कुल 40 आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 66,500/- रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना और जिले में घटित होने वाले संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
