मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ओबरा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के केवाईसी के नाम पर कर रहा उत्पीड़नपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघअखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ,,बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव 2026 का हुआ समापन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।आनंद अल्पविराम मोटिवेशन सत्र में विद्यार्थियों ने तय किए लक्ष्यमॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चोें ने दी मनमोहक प्रस्तुति## धनबाद में 100 से अधिक लाभुकों के बीच 50 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण, 14 परिवारों को मिला अबुआ आवास का तोहफाहमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश; गौशाला की अव्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सीवीओ को पांच दिन में सुधारफरार 40 आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 66,500/- रुपये का इनाम घोषितविधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी किसानों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी* हेडलाइन *भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में हुई प्रेसवार्ता, 3100 रओबरा गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के केवाईसी के नाम पर कर रहा उत्पीड़नपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघअखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ,,बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव 2026 का हुआ समापन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।आनंद अल्पविराम मोटिवेशन सत्र में विद्यार्थियों ने तय किए लक्ष्यमॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में सातवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चोें ने दी मनमोहक प्रस्तुति## धनबाद में 100 से अधिक लाभुकों के बीच 50 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण, 14 परिवारों को मिला अबुआ आवास का तोहफाहमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश; गौशाला की अव्यवस्थाओं पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सीवीओ को पांच दिन में सुधारफरार 40 आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 66,500/- रुपये का इनाम घोषितविधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी किसानों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी* हेडलाइन *भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में हुई प्रेसवार्ता, 3100 र
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :एक स्वर, एक संविधान” कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

हमीरपुर। संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज, हमीरपुर में “एक स्वर, एक संविधान” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा…

हमीरपुर :एक स्वर, एक संविधान” कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज, हमीरपुर में “एक स्वर, एक संविधान” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम प्यारे के निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व सचिव वंदना अग्रवाल तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/CAW अंकित पाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरवर आलम खान ने न्यायिक अधिकारियों को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

सचिव वंदना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों की जानकारी देते हुए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, सिविल जज अंकित पाल ने संविधान की विशेषताओं और संवैधानिक मूल्यों को दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित आदर्शों को अपने व्यवहार और आचरण में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन रहा, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने एक स्वर में प्रस्तावना पढ़कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान PLV पवन तिवारी एवं हुमैरा सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।