मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित कर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

डिंडौरी आज दिनांक 16/11/2026 को विकासखंड करंजिया में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला डिंडोरी द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से बाल…

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित कर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
WhatsApp Facebook

डिंडौरी आज दिनांक 16/11/2026 को विकासखंड करंजिया में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला डिंडोरी द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में श्रीमती सोनल सैयाम पर्यवेक्षक परियोजना डिंडोरी द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों, बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह रोकने में अधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों को बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।कार्यशाला में अयोध्या सिंह राठौर परियोजना अधिकारी करंजिया द्वारा बताया गया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने, समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्कूलों, पंचायतों एवं स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं तथा बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में श्रीमती रितु खांडे एडमिनिस्ट्रेटर वन स्टॉप सेंटर डिंडोरी द्वारा बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाते हुए जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।

कार्यशाला में श्रीमती सुमरतो सरोते केस वर्कर वन स्टॉप सेंटर डिंडोरी,महिला एवं बाल विकास विभाग समस्त पर्यवेक्षक स्टाफ, करंजिया पटवारी, सचिव, पुलिस विभाग आदि उपस्थित रहा।