मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी नवादारजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकीनिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमननिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमनहमीरपुर :अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह की तत्परता से एक ही रात में दुरुस्त कराए गए क्षतिग्रस्त कोलाबे, किसानों को सिंचाई में नहीं होगी परेशानीहमीरपुर :अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कठोर कार्रवाई: निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्महमीरपुर :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, छठ पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवशरजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्या अर्पण नमन किया गया।जनजातीय गौरव दिवस पर मालवा निमाड़ को 4000 करोड़ की सौगात।रजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी नवादारजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकीनिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमननिवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमनहमीरपुर :अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह की तत्परता से एक ही रात में दुरुस्त कराए गए क्षतिग्रस्त कोलाबे, किसानों को सिंचाई में नहीं होगी परेशानीहमीरपुर :अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कठोर कार्रवाई: निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्महमीरपुर :जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, छठ पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवशरजौली में व्रतियों ने छठ घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्या अर्पण नमन किया गया।जनजातीय गौरव दिवस पर मालवा निमाड़ को 4000 करोड़ की सौगात।
Barwaniताज़ा खबरमध्य प्रदेश

निवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

निवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन डॉ. रैलाश सेनानी कार्यक्रम में हुए शामिल, जल-जंगल-जमीन और जनजातीय अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प…

निवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
WhatsApp Facebook

निवाली मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

डॉ. रैलाश सेनानी कार्यक्रम में हुए शामिल, जल-जंगल-जमीन और जनजातीय अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

मूर्तालाई (बड़वानी)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर निवाली तहसील एवं पानसेमल विकासखंड के ग्राम मूर्तालाई में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के जिला अध्यक्ष डॉ. रैलाश सेनानी विशेष रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस, सामाजिक चेतना और ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके द्वारा जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।

डॉ. रैलाश सेनानी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई। सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा भी की गई।

डॉ. सेनानी ने समाजजनों से आह्वान किया कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज की एकता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर आगे आएं।

कार्यक्रम में जनजातीय गौरव, सामाजिक अस्मिता और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।