हमीरपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने सुमेरपुर स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक प्रबंधों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। घाट पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए तथा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए छठ पूजा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
