मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मां यमुना के आँचल से लाल सोना का दोहन, जिम्मेदार अधिकारी मौनहमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहारहमीरपुर :खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाईहमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौतहमीरपुर :नलों से निकला पक्षियों का मांस और पंख, दूषित पानी लेकर तहसील पहुंचीं महिलाएंहमीरपुर :ढाई सौ कुंतल चावल मामले में तीन नामजदप्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्नबड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र परमां यमुना के आँचल से लाल सोना का दोहन, जिम्मेदार अधिकारी मौनहमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहारहमीरपुर :खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाईहमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौतहमीरपुर :नलों से निकला पक्षियों का मांस और पंख, दूषित पानी लेकर तहसील पहुंचीं महिलाएंहमीरपुर :ढाई सौ कुंतल चावल मामले में तीन नामजदप्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्नबड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र पर
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहार

हमीरपुर। शहर के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कटखने बंदरों के हमले से बाजार में आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले बंदरों ने महिलाओं…

हमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहार
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। शहर के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

कटखने बंदरों के हमले से बाजार में आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले बंदरों ने महिलाओं समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया था।

लगातार हो रही घटनाओं से दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बंदरों के डर से लोगों का बाजार में आवागमन भी मुश्किल हो रहा है।

बंदरों के बढ़ते आतंक और उससे व्यापार प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए व्यापार मंडल ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और बाजार में उत्पात मचा रहे कटखने बंदरों को पकड़वाने की मांग की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरू गुप्ता ने जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि बंदरों के आतंक के चलते व्यापारी ही नहीं, बल्कि बाजार में आने वाले ग्राहक भी भयभीत हैं। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील की है।