मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मां यमुना के आँचल से लाल सोना का दोहन, जिम्मेदार अधिकारी मौनहमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहारहमीरपुर :खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाईहमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौतहमीरपुर :नलों से निकला पक्षियों का मांस और पंख, दूषित पानी लेकर तहसील पहुंचीं महिलाएंहमीरपुर :ढाई सौ कुंतल चावल मामले में तीन नामजदप्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्नबड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र परमां यमुना के आँचल से लाल सोना का दोहन, जिम्मेदार अधिकारी मौनहमीरपुर :बंदरों के आतंक से सुभाष बाजार में दहशत, चार लोगों को काटकर किया घायल, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहारहमीरपुर :खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाईहमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौतहमीरपुर :नलों से निकला पक्षियों का मांस और पंख, दूषित पानी लेकर तहसील पहुंचीं महिलाएंहमीरपुर :ढाई सौ कुंतल चावल मामले में तीन नामजदप्रहलादपुर के किसान ने लखनऊ में जीती 21 किमी हाफ मैराथन गांव में जश्नबड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र पर
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौत

सरीला, हमीरपुर। बाइक से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव निवासी 42 वर्षीय किसान की रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा…

हमीरपुर :सरीला-बरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय शेर सिंह की मौत
WhatsApp Facebook

सरीला, हमीरपुर। बाइक से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव निवासी 42 वर्षीय किसान की रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

हादसा सरीला-बरहरा मार्ग पर पाल डेरा के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल किसान को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बरहरा गांव निवासी मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शेर सिंह (42) पुत्र फूल सिंह रविवार शाम बाइक से सब्जी खरीदने सरीला आए थे। देर शाम वह सब्जी लेकर वापस गांव लौट रहे थे।

तभी सरीला-बरहरा मार्ग पर पाल डेरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सरीला ले जाया गया, जहां डॉ. प्रियंक मिश्रा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

शेर सिंह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी उमा देवी और 15 वर्षीय बेटा आरेंस है।

परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पत्नी और बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हुई है।

फरार वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।