मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली के पास स्थित सब्जी मंडी में काठी पीर बाबा के नजदीक मोबाइल चोरी के आरोप में व्यापारियों ने एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी की भनक लगते ही व्यापारियों ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम करण और कानपुर निवासी होना बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बाद में व्यापारियों ने दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली के नजदीक हुई इस घटना से सब्जी मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
