मौदहा (हमीरपुर)। शनिवार को मौदहा कस्बे के बड़े चौराहे पर एआरटीओ (ARTO) की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
चेकिंग अभियान के दौरान एक ऑटो चालक कार्रवाई से बचने के लिए मौके से भागने लगा, जिसका एआरटीओ की टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एआरटीओ की टीम को वाहनों की चेकिंग और कार्रवाई करते देख मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। अभियान के दौरान कई वाहनों के चालान किए गए।
कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में खलबली मची रही। कस्बे के प्रमुख चौराहे पर काफी देर तक लोगों के बीच एआरटीओ की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
