मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी नगर पालिका द्वारा 28 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर दुकानों पर चेकिंग।भोपाल में आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे महेश पटेलआलीराजपुर पुलिस द्वारा एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं आमजन से सूचना देने की अपीलप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और नागरिक दायित्वों की जानकारीविधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंकण क्षेत्र में खुशी का माहौल। विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंराजेश कुमार पूंछ डीसी पुंछ ने सीमावर्ती गाँव सोहला में ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन पुंछ, 28 अक्टूबर 2026: जिला विकास आयुक्त (डीसी) पुड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन; पुलिस महकमे में शोकजनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसीतापुर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,,,बड़वानी नगर पालिका द्वारा 28 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर दुकानों पर चेकिंग।भोपाल में आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे महेश पटेलआलीराजपुर पुलिस द्वारा एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं आमजन से सूचना देने की अपीलप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और नागरिक दायित्वों की जानकारीविधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंकण क्षेत्र में खुशी का माहौल। विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंराजेश कुमार पूंछ डीसी पुंछ ने सीमावर्ती गाँव सोहला में ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन पुंछ, 28 अक्टूबर 2026: जिला विकास आयुक्त (डीसी) पुड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन; पुलिस महकमे में शोकजनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसीतापुर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,,,
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 28 अक्टूबर 2026। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित विभिन्न समीक्षा बैठकों में जिले के…

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 28 अक्टूबर 2026। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित विभिन्न समीक्षा बैठकों में जिले के प्रशासनिक कार्यों, जनसमस्याओं, राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, कानून व्यवस्था और शासन की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों, जनसमस्याओं, छात्रावास एवं विद्यालयों से संबंधित शिकायतों, सड़क-पुलिया निर्माण, राजस्व मामलों, स्वास्थ्य सहायता और अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

राजस्व अधिकारियों की बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, भू-अर्जन, न्यायालयीन प्रकरण और वन अधिकार अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

प्राकृतिक आपदा के 65 प्रकरणों में 66.13 लाख की राहत

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 21 अक्टूबर तक प्राकृतिक आपदा से संबंधित 65 प्रकरणों में 66 लाख 13 हजार 470 रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। इनमें आगजनी के 33, वन्यप्राणी के 10, अतिवृष्टि के 16, ओलावृष्टि के 2 तथा सर्पदंश के 4 प्रकरण शामिल हैं। कलेक्टर ने आपदा प्रभावित पात्र लोगों को राहत देने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

गांवों में स्वामित्व योजना के शिविर

जिले की ग्राम पंचायतों में स्वामित्व योजना के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पात्र ग्रामीण परिवारों की ई-केवाईसी, समग्र ई-केवाईसी, अभिलेख सत्यापन और रजिस्ट्री संबंधी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से शिविरों में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

नशे के कारोबार और अपराधियों पर सख्ती

एनकॉर्ड समिति की बैठक में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, खेती, उत्पादन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस, वन और आबकारी विभाग को समन्वय के साथ कार्रवाई करने तथा संदिग्ध स्थानों की नियमित जांच करने को कहा गया। वहीं कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने चिन्हित अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

30 अक्टूबर को जनविश्वास शिविर

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत 30 अक्टूबर को पांढुर्णा अनुभाग के पारडी तथा सौंसर अनुभाग के सायखेड़ा और रझाडीपिपला सेक्टर में जनविश्वास शिविर एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशासनिक कार्यों में समय-सीमा, पारदर्शिता और जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर उन्हें समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।