जिला ब्युरोचिफ रवि गोस्वामी,
*सीतापुर।* विजयदशमी उत्सव के अवसर पर आज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाखा लगाकर पथ संचलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में कदम ताल करते हुए शामिल रहे। नगर के मुख्य मार्गों से निकले पथ संचलन का भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सभी चौक-चौराहों पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
पथ संचलन के पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विजयदशमी के महत्व और संघ के कार्यो पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
