मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी नगर पालिका द्वारा 28 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर दुकानों पर चेकिंग।भोपाल में आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे महेश पटेलआलीराजपुर पुलिस द्वारा एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं आमजन से सूचना देने की अपीलप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और नागरिक दायित्वों की जानकारीविधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंकण क्षेत्र में खुशी का माहौल। विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंराजेश कुमार पूंछ डीसी पुंछ ने सीमावर्ती गाँव सोहला में ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन पुंछ, 28 अक्टूबर 2026: जिला विकास आयुक्त (डीसी) पुड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन; पुलिस महकमे में शोकजनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसीतापुर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,,,बड़वानी नगर पालिका द्वारा 28 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर दुकानों पर चेकिंग।भोपाल में आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे महेश पटेलआलीराजपुर पुलिस द्वारा एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं आमजन से सूचना देने की अपीलप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआजन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और नागरिक दायित्वों की जानकारीविधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंकण क्षेत्र में खुशी का माहौल। विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे के आक्रामक फैसलों को शिक्षकों का सहज समर्थन; कोंराजेश कुमार पूंछ डीसी पुंछ ने सीमावर्ती गाँव सोहला में ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन पुंछ, 28 अक्टूबर 2026: जिला विकास आयुक्त (डीसी) पुड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन; पुलिस महकमे में शोकजनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसीतापुर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,,,
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :1 नवंबर से गांवों में लगेंगी चौपालें, राजस्व शिकायतों का होगा निस्तारण

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व शिकायतों, राशन एवं खाद वितरण व्यवस्था और अवैध खनन की…

हमीरपुर :1 नवंबर से गांवों में लगेंगी चौपालें, राजस्व शिकायतों का होगा निस्तारण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व शिकायतों, राशन एवं खाद वितरण व्यवस्था और अवैध खनन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 1 नवंबर से मेड़बंदी, चकरोडों पर अवैध कब्जे और भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए गांवों में विशेष अभियान चलाकर चौपालें लगाई जाएं। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण के लिए निकायों और बैंकों के बीच समन्वय स्थापित करने को कहा।

राशन वितरण दिवस पर उपजिलाधिकारियों को उचित दर की दुकानों का निरीक्षण करने तथा घटतौली और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद वितरण केंद्रों पर भी कड़ी निगरानी रखने और किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा।

इसके साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आलोक प्रताप सिंह, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित विभिन्न निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समस्त उपजिलाधिकारी और तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से भी बैठक में जुड़े।