*चुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाई*
*चुनार (मिर्जापुर):* चुनार विधानसभा में इन दिनों एक ही चर्चा जोरों पर है – ईमानदार पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल की एंट्री।
स्थानीय लोगों और राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि जैसे ही दिव्या मित्तल के चुनार से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हुई है, वैसे ही मौजूदा समीकरण हिल गए हैं। उनकी ईमानदार और साफ-सुथरी छवि को लेकर जनता में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।
*सियासी गलियारे में नई गणित:*
चुनार के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस चर्चा के बाद हलचल तेज है। सोशल मीडिया पर तो यहाँ तक मीम्स वायरल हो रहे हैं कि अब तो 2027 की नहीं, सीधे 2032 की तैयारी करनी पड़ेगी।
एक स्थानीय दुकान पर बैठे लोगों ने हँसते हुए कहा, “अब चुनार में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ईमानदारी बनाम सत्ता का होगा।”
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी भी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन जनता के बीच दिव्या मित्तल की एंट्री को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। चुनार की जनता का कहना है कि उन्हें विकास और जन-शिकायतों को सुनने वाला चेहरा चाहिए।
*फिलहाल चुनावी मैदान में:* 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, पर चुनार की सियासत में अभी से 2027 छोड़ो, 2032 वाला जुमला जमकर वायरल हो रहा है।