मौदहा हमीरपुर। इस समय रबी की फसल की बुआई लेट होने के कारण किसान दिनरात खेत तैयार कर बुआई में लगा हुआ है, लेकिन खाद नहीं मिलने से किसानों को सर्दी में लाईन लगाना पड रही है।
गुरुवार सुबह पांच बजे कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति में किसान डी. ए.पी.
खाद के लिए लम्बी लाईनों में खडे हुए थे। जैसे जैसे दिन चढता गया किसानों की खाद के लिए लगी लाईनें और लम्बी होती गई।और किसानों की भीड़ के चलते सडक जाम होने की स्थिति बन गई।सहकारी समिति के बाहर खाद के लिए लगी किसानों की लम्बी लाईनों की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर किसानों से बातचीत की।
और सभी को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। हालांकि दोपहर बाद तक किसानों की लम्बी लाईनें लगी रहीं।
