मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्थात्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था
Bhojpurधार्मिकबिहार

आरा में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारियां जोरों पर, करमन टोला, टाउन थाना, जेल रोड और स्टेशन रोड में सज रहे हैं पंडाल

आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं। शहर के प्रमुख पूजा स्थलों करमन टोला, टाउन थाना क्षेत्र, जेल रोड और स्टेशन…

आरा में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारियां जोरों पर, करमन टोला, टाउन थाना, जेल रोड और स्टेशन रोड में सज रहे हैं पंडाल
WhatsApp Facebook

आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं। शहर के प्रमुख पूजा स्थलों करमन टोला, टाउन थाना क्षेत्र, जेल रोड और स्टेशन रोड में भव्य पंडालों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

डीन्स टैंक गोलम्बर टाउन थाना आरा में इस बार आकर्षक और भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ विशेष सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं जेल रोड महादेवा रोड और स्टेशन रोड में भी पूजा समितियों द्वारा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पूजा समितियों के सदस्यों का कहना है कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पंडालों में सीसीटीवी, स्वयंसेवकों की तैनाती, पेयजल और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है।

शहर में पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग नए कपड़ों, पूजा सामग्री और सजावट के सामान की खरीदारी में जुटे हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने की योजना बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

आरा में दुर्गा पूजा को लेकर हर साल की तरह इस बार भी भव्य आयोजन की उम्मीद है।