आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
आलीराजपुर:- (दीपक शर्मा)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीतू माथुर के निर्देशन में आलीराजपुर जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके अंतर्गत आलीराजपुर जिले के सभी 693 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा समस्या के लिए नागरिक 693 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), 02 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं 02 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे।
