मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दामोदर नदी के डोंगा घाट पर मौत का हादसा, अवैध बालू उठाव के दौरान मजदूर की गई जानपुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों व आदिवाक्ताओं को किया सम्मानित।वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारउमरबन में बिजली कटौती और सूखे के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शनहोम्योपैथिक अनुसंधान में डॉ. नील रतन अग्रवाल को दोहरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान; चिकित्सा जगत में रचा इतिहास“गुरु घासीदास बाबा पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज सतनामी समाज, FIR की मांग”बरेली आंवला में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली SDM-तहसीलदार की कुर्सी, समस्याओं को सुलझाया।आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,नगर पंचायत धानेपुर में संभावित विधायक प्रत्याशी शिवम पांडे का भव्य स्वागतदामोदर नदी के डोंगा घाट पर मौत का हादसा, अवैध बालू उठाव के दौरान मजदूर की गई जानपुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों व आदिवाक्ताओं को किया सम्मानित।वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारउमरबन में बिजली कटौती और सूखे के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शनहोम्योपैथिक अनुसंधान में डॉ. नील रतन अग्रवाल को दोहरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान; चिकित्सा जगत में रचा इतिहास“गुरु घासीदास बाबा पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज सतनामी समाज, FIR की मांग”बरेली आंवला में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली SDM-तहसीलदार की कुर्सी, समस्याओं को सुलझाया।आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,नगर पंचायत धानेपुर में संभावित विधायक प्रत्याशी शिवम पांडे का भव्य स्वागत
Bareillyउत्तर प्रदेशराजनीति

आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।

आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन। बरेली आंवला में भारी बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को…

आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।
WhatsApp Facebook

आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।

बरेली आंवला में भारी बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह समेत कई किसान नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बाद में उन्होंने मंगलवार को कोतवाल बीनू सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसान नेताओं ने बताया कि आंवला और बरेली की तहसीलों में लगातार बारिश से धान की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने और फसल गिरने से किसानों की महीनों की मेहनत डूब गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजस्व और कृषि विभाग की टीम बनाकर तुरंत प्रभावित इलाकों का सर्वे कराने की मांग की।

इसका मकसद नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द आर्थिक मदद दिलाना है। भाकियू (शंकर) के पदाधिकारियों ने कहा कि धान किसानों की मुख्य फसल है। छोटे और सीमांत किसानों को इस नुकसान से भारी परेशानी हुई है, क्योंकि वे बीज, खाद, मजदूरी पर पहले ही पैसा खर्च कर चुके हैं।

ज्ञापन में उचित मुआवजा, फसल बीमा क्लेम और रबी की फसल के लिए मुफ्त किट व अनुदान वाली खाद-बीज किट उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान प्रताप सिंह और अन्य किसान नेता मौजूद रहे।