बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,
बरेली
थाना विशारतगंज के वार्ड 2 में बंद मकान में छत के रास्ते घुसकर अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। आरोप है जब पीड़ित महिला तहरीर लेकर थाने में गई तो पुलिस ने उसको प्रार्थना पत्र लिए बिना ही वापस कर दिया।
वार्ड नंबर 2 के रहने वाले भगवान दास सागर की पत्नी उषा सागर ने बताया कि वह 5 अक्टूबर को अपने मायके थाना फरीदपुर के पचौमी गांव कनागत की दावत खाने गई थी पति बाहर मजदूरी करते है 12 अक्टूबर को जब वह वापस आई तो बाहर ताला लगा था और अंदर कमरे का ताला टूटा था और सामान तितर-वितर पड़ा था संदूक में रखी सोने की ज्वेलरी गायब थी तो उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंची जिसने थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही। आरोप है आज मंगलवार की सुबह जब महिला थाने गई तो उसने आरोप लगाते हुए बताया कि थाने में मौजूद पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र देखा जिसमें चोरी हुई ज्वेलरी का हवाला था जिस पर पुलिस ने हंसते हुए उससे कहा कि नौलखा हार लिख कर लाती उसने क्या तेरे घर में इतना सोना है दुखी होकर महिला वापस चली आई और पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र भी नहीं लिया।
मामले में हल्का इंचार्ज एस एस आई सतीश कुमार ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है पता करके बताएंगे।
